फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सीवरेज साफ करने के बहाने नालों के ऊपर से लोहे के एंगल चुरा ले गए युवक

सीवरेज साफ करने के बहाने नालों के ऊपर से लोहे के एंगल चुरा ले गए युवक

Mon, 03 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज साफ करने के बहाने नालों के ऊपर से लोहे के एंगल चुरा ले गए युवक
सीवर साफ करने के बहाने लोहे के एंगल चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। वार्ड नंबर-16 मोहल्ला घरथौली में सीवरेज साफ करने आए युवक नालों से लोहे के जंगले चोरी कर ले गए। उसके बाद दोनों युवकों ने लोहे के जंगलों को बाजार में जाकर कबाड़ी को बेचना चाहा लेकिन दुकानदार ने चोरी के सामान की आशंका जताकर खरीदने से मना कर दिया। मोहल्ले में सीवरेज होल के ऊपर लोहे के जंगले गायब होने पर लोगों ने वार्ड पार्षद अश्वनी कुमार को बताया। वार्ड पार्षद अश्वनी ने बताया कि मोहल्ले के दो घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक लोहे के एंगल लेकर जाते हुए कैद हो गए हैं। वहीं वार्ड पार्षद ने मोहल्ला वासियों को साथ लेकर चोरी की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-1 में की है। मोहल्ला घरथौली निवासी भल्ला, मास्टर वेद प्रकाश, विकास विक्की, पंडित मंगल ने बताया कि सोमवार सुबह मोहल्ले में दो युवक आए। इन युवकों ने सीवरेज हाल के ढक्कन उठाकर सफाई शुरू कर दी। मोहल्ला वासियों ने सोचा कि सीवरेज साफ करने वाले आए हैं। बाद में आकर देखा तो युवक नहीं थे और सीवरेज हाल के ऊपर लगे लोहे के दो जंगले गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed