फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गैंगस्टर जग्गू काबू, दो जिलों के तीन थानों की पुलिस को थी तलाश

गैंगस्टर जग्गू काबू, दो जिलों के तीन थानों की पुलिस को थी तलाश

Wed, 03 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर जग्गू काबू, दो जिलों के तीन थानों की पुलिस को थी तलाश
गैंगस्टर जग्गू काबू, दो जिलों की पुलिस को थी तलाश
विज्ञापन

तरनतारन। जिला अमृतसर और तरनतारन पुलिस में वांछित गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गू को थाना चोहला साहिब पुलिस ने गिरप्तार किया है। पुलिस ने उससे 32 बोर की देसी पिस्तौल, एक कारतूस और 1700 नशीली गोलियां बरामद की है। थाना प्रभारी राजनपाल शर्मा ने बताया कि गांव राणी वलाह निवासी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू के खिलाफ थाना चोहला साहिब में तीन, थाना तरसिक्का में दो और थाना जंडियाला गुरु में लूटपाट और अन्य वारदातों को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं। जगदीप सिंह जग्गू का संबंध कई नामवर गैंगस्टर्स से जुड़ता आ रहा है। थाना प्रभारी बताया कि एएसआई बलराज सिंह को सूचना मिली कि जग्गू इलाके में घूम रहा है। फर पर पुलिस पार्टी ने चोहला साहिब खुर्द के पास नाकाबंदी थी। वहां से गुजरते समय जगदीप सिंह उर्फ जग्गू को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed