{"_id":"5b9a90a6867a557ec86b9e4e","slug":"11536856230-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर घर जा रहे सैनिक को कार से मारी टक्कर, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी पर घर जा रहे सैनिक को कार से मारी टक्कर, केस
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में सेना से छुट्टी लेकर दोपहिया वाहन पर घर जा रहे एक सैनिक को कार से टक्कर मारकर उसे घायल करने के आरोपी के खिलाफ थाना कलानौर में केस दर्ज किया गया है। थाना कलानौर में तैनात जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि सैनिक सुखविंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव मानेपुर ने शिकायत दी थी कि वह एक सैनिक है और 11 सितंबर को 30 दिन की छुट्टी लेकर अड्डा बख्शीवाल पहुंचा।
उसने वहां बड़े भाई नरिंद्र सिंह को फोन किया कि उसे ले जाए। उसका बड़ा भाई बेटे मनकीरत सिंह (6) को अपने साथ दोपहिया पर लेकर बख्शीवाल अड्डे पर आ गया। जब वह तीनों घर जाने लगे तो शाम करीब 5:30 बजे रजवाहे से करीब 4 एकड़ आगे गांव किला नत्थू सिंह के पास आरोपी बलजिंद्र सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र दर्शन सिंह निवासी मानेपुर एक कार पर दोपहिया वाहन के बराबर आकर कहने लगा कि आज भाग लो, आप अपने ताया बलवंत सिंह की बहुत सहायता करते है।
जिस पर उन्होंने स्कूटी को भगा लिया, लेकिन आरोपी ने उन्हें जान से मारने की नियत से स्कूटी को कार से पीछे टक्कर मार दी। जिस कारण वह सड़क पर स्थित पेड़ में जा टकराए। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के तहत हमला किया।