{"_id":"5a8c14e84f1c1ba3378b50ca","slug":"11519129832-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग स्मार्ट कैफे शोरूम से 20 लाख की कीमत के मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैमसंग स्मार्ट कैफे शोरूम से 20 लाख की कीमत के मोबाइल चोरी
Updated Tue, 20 Feb 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न टूटा शटर, न ही टूटा ताला और हो गई चोरी
सैमसंग स्मार्ट कैफे शोरूम से 20 लाख के मोबाइल गायब
एक लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरा औैर डीवीआर भी नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
जालंधर रोड स्थित सैमसंग स्मार्ट कैफे नामी शोरूम में चोर करीब बीस लाखों की कीमत के नए कीमती मोबाइल और एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी को बहुत ही संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि न तो शोरूम का ताला टूटा है औैर न ही शटर टूटा है। इसके अलावा शोरूम की छत से भी नीचे आने का कोई रास्ता नही है। मंगलवार को सुबह चोरी की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की मदद से मामले की जांच कर रही है।
सैमसंग शोरूम के मैनेजर अमित ने बताया कि वह सोमवार की शाम करीब 7 बजे शोरूम बंद करके चला गया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसने शोरूम का शटर ऊपर उठाया। शोरूम के अंदर मोबाइल इधर-उधर बिखरे पड़े थे। इसके अलावा शोरूम में रखे एक लाख रुपये भी गायब थे। चोर नए मोबाइल और नकदी के अलावा शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी लेकर रफूचक्कर हो गये। मैनेजर अमित ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल सेटोें की कीमत करीब 20 लाख है। एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
उन्होंने बताया कि उनके लिए यह चोरी बहुत ही संदिग्ध है। चोरों ने कोई तोड़फोड़ नही की। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम दे गये। एसएसओ ने बताया कि साथ लगती एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में सैमसंग शोरूम के आगे पांच लोगों की इधर-उधर घूमने की तस्वीरें जरूर कैद हुई हैं। वह फुटेज म तोड़फोड़ करते अथवा चोरी करते हुए नजर नही आये। एसएचओ ने शक जाहिर करते हुए बताया कि यह काम किसी भेदी का ही हो सकता है। पुलिस मैनेजर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
फोटो- 20जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला में सैमसंग शोरूम में पुलिस अधिकारी जांच करते हुए और फ्रिंग प्रिंट विशेषज्ञ निशानों को ट्रेस करते हुए।