{"_id":"5ca6347dbdec22146c224907","slug":"111554396285-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैद्घ असलाह बनाने वाले दोनों आरोपियों का पुलिस को मिला तीन दिन का रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैद्घ असलाह बनाने वाले दोनों आरोपियों का पुलिस को मिला तीन दिन का रिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध असलाह बनाने वाले दोनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला में दुकान और फैक्टरी की आड़ में असलाह बनाने वाले गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था। बुधवार को कोर्ट ने पुलिस को एक दिन का रिमांड दिया था। वहीं शुक्रवार को दोबारा बटाला पुलिस ने दोनों आरोपियों राजन शर्मा और प्रितपाल सिंह को बटाला की कोर्ट में पेश किया। पुलिस द्वारा ओर कुछ दिन के रिमांड की मांग को स्वीकार करते हुये कोर्ट ने पुलिस को तीन दिन का ओर रिमांड दिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के रिमांड में कोर्ट ने तीन दिन की बढ़ोतरी की है। हरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस इन रिमांड के दिनों में आरोपियों की पूछताछ करेंगे। इसमें वह इस बात का पता लगाएंगे कि आरोपियों ने ये हथियार आगे किसको देने थे और उनके अवैध हथियार बनाने का मकसद क्या था। पुलिस इस केंद्र बिंदू पर भी काम करेगी, कि कहीं आरोपी कोई वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। बता दें कि वीरवार को बटाला पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तार किया था, जिनसे पांच पिस्टल, एक एयरगन, कारतूस और असलाह बनाने के औजार बरामद किए थे। दोनों की पहचान राजन शर्मा और प्रितपाल सिंह के रूप में हुई थी। राजन शर्मा कंप्यूटर इंजीनियर है और प्रितपाल की हार्डवेयर पार्ट बनाने की फैक्टरी है। बुधवार को दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने हथियार बनाने की तकनीक यू-ट्यूब से सीखी थी।