{"_id":"5c6ed3b0bdec224e1b7f72cb","slug":"111550767024-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में रखे सोने के जेवरात, इंडिन और विदेशी करेंसी चुराकर प्रेमी जोड़ा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में रखे सोने के जेवरात, इंडिन और विदेशी करेंसी चुराकर प्रेमी जोड़ा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से जेवर, नकदी चुरा प्रेमी जोड़ा फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना सदर बटाला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर विवाहिता को भगाने और दोनों पर महिला के पिता के घर में रखे जेवर, इंडियन और विदेशी करेंसी चुराने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला महिला के पिता के बयान पर दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस चौकी शेखूपुरा के इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में महिला के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी फरवरी में की थी। 9 दिन पहले ही वह अपनी बेटी को उसके ससुराल से वापस अपने घर ले आए। जिस दिन वह अपनी बेटी को घर लाए उसी रात को ही उनकी बेटी को एक युवक जो उनके घर में अक्सर आया जाया करता था शादी का झांसा देकर भगा ले गया। भागने से पहले उक्त दोनों ने घर में रखा 41 तोले सोना, 6 लाख 9 हजार (भारतीय करेंसी) और 800 यूरो करेंसी चुरा ली।