फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किन्नरों की गाड़ी चलाने वाले युवक की रहस्मयी हालातों में मौत,मौत बनी पहेली

किन्नरों की गाड़ी चलाने वाले युवक की रहस्मयी हालातों में मौत,मौत बनी पहेली

Sun, 27 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
किन्नरों की गाड़ी चलाने वाले युवक की रहस्मयी हालातों में मौत,मौत बनी पहेली
किन्नरों की गाड़ी चलाने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

मृतक के भाई ने एक किन्नर पर लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांधी नगर कैंप के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक किन्नरों की गाड़ी चलाता था। मृतक के भाई ने एक किन्नर को उसके भाई की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। थाना सिविल लाइन पुलिस 174 की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बटाला के सिविल अस्पताल में मौजूद किशन कुमार निवासी गांधी नगर कैंप ने बताया कि उसका भाई संजीव कुमार सन्नी किन्नरों की गाड़ी चलाने का काम करता था। शनिवार सुबह सन्नी अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। शाम को उसके दोस्त सन्नी को पट्टी कराकर घर छोड़ गए थे। इससे पहले सुबह से उनके घर में बैठा किन्नर जिसकी सन्नी गाड़ी चलाता था सन्नी के घर आने का इंतजार कर रहा था। वह कह रहा था कि वह सन्नी से मिलकर ही जाएगा। जैसे ही शाम को सन्नी घर आया तो इंतजार में बैठा किन्नर सन्नी को घर के एक कमरे मे ले गया। बंद कमरे में उसने सन्नी से करीब एक घंटा बातचीत करता रहा। जैसे ही किन्नर कमरे से बाहर चला गया उसके भाई की तबीयत खराब होने लगी। उसका भाई सन्नी उल्टियां करता हुआ बाहर आ गया और कहने लगा कि उसे उससे जान का खतरा है। सन्नी की गंभीर हालत को देखते उसे बटाला के सिविल अस्पताल में लाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किशन कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके भाई सन्नी का मोबाइल किन्नर के पास था ।अब उस किन्नर ने सन्नी का मोबाइल उन्हें दिया है जिसका सारा डाटा डिलीट कर दिया गया है। थाना सिविल लाइन के एएसआई कैलाश सिंह ने बताया कि मृतक सन्नी के भाई किशन कुमार के बयान दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन


फोटो- 27जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के सिविल अस्पताल में पुलिस पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed