फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हवाई अड्डे से 331 ग्राम सोने के साथ एक यात्री गिरफ्तार

हवाई अड्डे से 331 ग्राम सोने के साथ एक यात्री गिरफ्तार

Mon, 13 May 2019 09:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
हवाई अड्डे से 331 ग्राम सोने के साथ एक यात्री गिरफ्तार
अमृतसर। सीमा शुल्क विभाग ने इंडिगो एयरलाइंस की दुबई-अमृतसर उड़ान से श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री से 331 ग्राम सोना बरामद किया है। इस सोने की कीमत साढ़े नौ लाख रुपये बताई जा रही है। विभाग ने सोने की तस्करी में शामिल पटियाला निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार पूछताछ शुरू कर दी है। दुबई से आए इस यात्री ने अपनी बेल्ट के बक्कल और घड़ी के डायल सोने के बना रखे थे। विभाग ने बरामद किया सोना जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे जब इंडिगो की उड़ान हवाई अड्डे पहुंची तो यात्रियों के सामान की जांच चल रही थी। हवाई अड्डे में तैनात कस्टम अधिकारी टर्मिनल में दाखिल हो रहे यात्रियों पर पैनी निगाह रखे हुए थे। तब अशोक कुमार पर अधिकारियों को शक हुआ। विभाग के अधिकारियों ने पहले अशोक कुमार के सामान की तलाशी ली। अशोक कुमार ने बेल्ट के बक्कल को छुपाने के लिए अपनी कमीज पेंट के भीतर न कर बाहर निकाली हुई थी। अधिकारियों को उस पर शक हुआ। तलाशी के दौरान जब कमीज ऊपर की तो देखकर हैरान हो गए की बेल्ट का बक्कल सोने का है। अधिकारियों ने जब उसकी कमीज की बाजुओं को ऊपर किया तो कलाई में बंधी घड़ी की चमक देखकर स्तब्ध हो गए। तलाशी के दौरान ही अशोक कुमार ने स्वीकार कर लिया कि वह दुबई से सोना लेकर आया है। विभाग ने बक्कल व डायल को खोला तो उनका वजन 331 ग्राम था।
विज्ञापन

बीते शनिवार को भी कस्टम विभाग ने दुबई से आने यात्री को 250 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले एक रूसी महिला से 350 ग्राम सोने की बिस्कुट बरामद किए गए थे। इससे पहले तरनतारन की एक महिला से 1750 ग्राम सोना बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed