फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मारपीट कर महिला को मायके छोड़ गए ससुराल वाले, 3 दिन बाद मौत

मारपीट कर महिला को मायके छोड़ गए ससुराल वाले, 3 दिन बाद मौत

Tue, 25 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
मारपीट कर महिला को मायके छोड़ गए ससुराल वाले, 3 दिन बाद मौत
सुजानपुर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

महिला की मौत के मामले में ससुरालियों पर कार्रवाई न करने का आरोप
ननद और देवरानी घायल हालत में महिला को छोड़ गए थे मायके
ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुजानपुर के मोहल्ला आबादी जम्मू-कलियारी में महिला की मौत मामले में मंगलवार को मायका पक्ष ने सुजानपुर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया महिला की मौत ससुराल वालों की पिटाई से हुई थी और पुलिस ससुराल वालों के खिलाफ केस नहीं दर्ज कर रही है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतका के पिता लालचंद, माता बंसो देवी ने बताया कि उनकी लड़की सविता देवी (35) की 12 साल पहले गांव महापट्टी तहसील लखनपुर जिला कठुआ जेएंडके निवासी जगदीश राज के साथ शादी हुई थी। जिसमें उसके तीन लड़के हैं। दामाद उनकी बेटी सविता को शादी के बाद से मारता पीटता था। सविता की ननद व देवरानी 20 सितंबर को उसे जख्मी हालत में मायके छोड़ गए थे। उन्होंने बेटी को उसी दिन इलाज के लिए पठानकोट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल रेफर कर दिया। वहां 24 सितंबर को बेटी सविता की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत ससुरालियों की पिटाई से हुई है। शिकायत देने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रदेश चेयरमैन सुरिंद्र मंहास ने कहा सविता को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस परिवार के साथ किसी भी कीमत पर धक्का नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर शिंदो रानी, अंजू बाला, पुषपा देवी, पप्पी, सुनीता, प्रीतो देवी, रानी देवी, पुष्पा देवी, कांता देवी, रीमा देवी, जोगिन्द्र कुमार, विजय कुमार, सोहन लाल, गौरव आदि उपस्थित थे। वहीं एसएचओ सुजानपुर इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed