{"_id":"5b1ff61a4f1c1bca228b529f","slug":"101528821274-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में मरने वाली महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालातों में मरने वाली महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी ने जलाकर मारा था महिला को
मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पैसों के लेन देन के चलते हत्या करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। इस्लामाबाद मोहल्ले में 31 मई को संदिग्ध हालातों में महिला की जलकर मौत होने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई थी। सिटी थाना की पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने मामला मृतका रजनी के पति राजेश कुमार निवासी झूलना महल की शिकायत पर दर्ज किया। केस में उसके पड़ोसी राकेश कुमार उर्फ सूना निवासी मोहल्ला झूलना महल को नामजद किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीती 31 मई को रजनी अपनी चचेरी बहन रितू के घर मोहल्ला इस्लामाबाद में गई थी, जहां उसकी आग में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने तब धारा 174 तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराया था।
अब रजनी के पति राजेश कुमार ने शिकायत दी पड़ोस में रहने वाले आरोपी राकेश कुमार से उसकी पत्नी को पैसे लेने थे। वह पैसे वापस नहीं कर रहा था। इसी बात के झगड़े में आरोपी ने उसकी पत्नी रजनी का पीछा किया और जब वह अपनी बहन रितू के घर में दाखिल हुई तो वहां आरोपी ने घर में रखे गैस सिलिंडर को खोलकर आग लगा थी। आग की चपेट में आकर रजनी की मौत हो गई। थाना सिटी इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।