फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

Wed, 25 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने फंदा लगाया
विज्ञापन

तरनतारन। गांव सरहाली में बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से समय छात्र घर में अकेला था।

गांव सरहाली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र 17 वर्षीय जगजीत सिंह ने मंगलवार को वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देखा। फेल होने के कारण वह तनाव में आ गया। इसकेबाद जगजीत सिंह ने उस समय पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की तक घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। उसके परिजन जालंधर में किसी रिश्तेदार के पास गए थे। मृतक छात्र जगजीत सिंह के रिश्तेदार कश्मीर सिंह और लखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग की गलत नीतियों के कारण इस बार बारहवीं का रिजल्ट बेहद खराब आया है। स्कूल में छात्रों को मार्च-अप्रैल में पढ़ने के लिए दी जाने वाली किताबें अक्टूबर-नवंबर में दी गई। जिले शिक्षकों की 45 प्रतिशत की कमी ने रही सही कसर पूरी कर दी। सरकार की गलत शिक्षा नीतियों का खामियाजा अब छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed