फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मास्टर जौहर सिंह मारपीट मामले में नामजद लोगों ने किया आत्म समर्पण

मास्टर जौहर सिंह मारपीट मामले में नामजद लोगों ने किया आत्म समर्पण

Sat, 04 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मास्टर जौहर सिंह मारपीट मामले में नामजद लोगों ने किया आत्म समर्पण
मास्टर जौहर सिंह के साथ मारपीट के आरोपियों ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

5 गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब के पूर्व प्रधान के साथ मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पिछले 23 अक्तूबर को गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब के पूर्व प्रधान मास्टर जौहर सिंह पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने करीब 24 लोगों को नामजद किया था। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपियों में शामिल एक पुरुष सुच्चा सिंह और दो महिलाओं को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था। वीरवार को उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई थी। इस बीच शनिवार को मामले में नामजद गुरप्रताप सिंह पुत्र धर्म सिंह, जसवंत सिंह पुत्र बलबीर सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह, जसबढीर सिंह पुत्र जगीर सिंह, मंजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मीलमा, जसवंत सिंह पुत्र रवेल सिंह रंधावा ने थाना भैणी मियां खां की पुलिस के समक्ष खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश किया।

इस मौके पर गुरप्रताप सिंह तथा लखविंदर सिंह ने बताया कि मामले में जिला प्रशासन की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। जबकि मारपीट की घटना में उनके गुट के कई लोगों को भी गंभीर चोटें लगी थीं। पुलिस की कार्यप्रणाली में खोट के कारण उनको संघर्ष करने में मुश्किल पेश आ रही थी। अब वह फिर से गुरुद्वारा घल्लूघारा साहिब की मान-मर्यादा को बहाल करने के लिए संघर्ष करेंगे तथा मौजूदा प्रबंधकों को गुरुद्वारा साहिब से संगत के सहयोग से बाहर निकालकर ही उनका संघर्ष समाप्त होगा।
विज्ञापन


04जीडीआरपी 05 गुरदासपुर साथियों सहित पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए गुरप्रताप सिंह
त्
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed