{"_id":"68dbf24e04b0e928090dbe69","slug":"cricketer-abhishek-sharma-returns-to-punjab-after-winning-the-asia-cup-2025-attend-sister-komal-wedding-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब लौटे अभिषेक शर्मा: बहन कोमल के शगुन में शामिल हुए, तीन अक्तूबर को शादी... बोले- भाई न ऐसा हो सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब लौटे अभिषेक शर्मा: बहन कोमल के शगुन में शामिल हुए, तीन अक्तूबर को शादी... बोले- भाई न ऐसा हो सकता है
Tue, 30 Sep 2025 08:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:38 PM IST
सार
इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप जीतने के बाद मंगलवार को पंजाब लौट आए हैं। देर शाम वह अमृतसर पहुंचे, जहां उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी के लिए शगुन समारोह हो रहा है।
विज्ञापन
Abhishek Sharma
- फोटो : instagram-Abhishek Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के हीरो क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पंजाब लौट आए हैं। अभिषेक शर्मा की लक्की चार्म कहे जाने वाली उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी हो रही है। मंगलवार को शगुन समागम के बाद देर रात अमृतसर होली सिटी पहुंचे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हालांकि अभिषेक ने बहन को तोहफे में मांगी एशिया कप- 2025 की ट्रॉफी पहले ही दे दी।
विज्ञापन
उधर, पिता राज कुमार और मां मंजू शर्मा ने कहा कि अभिषेक ने उनका नाम जहां पूरे देश में रोशन किया है, वहीं बहन कोमल के सपने को भी पूरा किया। बता दें कि कोमल की 3 अक्तूबर शुक्रवार को अमृतसर के फैस्टन पैलेस में लुधियाना के बिजनेसमैन ओबराय परिवार के लविश ओबराय के साथ शादी होगी। उन्होंने बताया कि एशिया कप के मैचों के बाद अभिषेक से कोई बात नहीं हुई थी, इसलिए उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे अभिषेक शगुन और शादी में न पहुंच सके।
विज्ञापन
बहन की शादी हो भाई न हो ऐसा कैसे हो सकता : अभिषेक
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने बताया कि बहन कोमल उनके लिए बहुत लक्की है, जहां भी मैच खेलने जाता था, वहां पर मेरी शेडो बनकर पहुंच जाती थी और उसका चेहरा देख कर ही मुझमें एनर्जी आ जाती थी। इस एशिया कप को लेकर भी बहन कोमल ने मुझसे शादी का गिफ्ट एशिया कप मांगा था, जिसे उन्होंने जीतकर अपनी बहन की यह भी इच्छा पूरी की। उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी हमारा भाई-बहन का प्यार ऐसे ही बना रहेगा और रही बात शादी में न पहुंचने की ऐसा हो ही नहीं सकता था कि उनकी बहन की शादी हो ओर भाई न पहुंचे।
विज्ञापन
एशिया कप जीतना देश के लिए गर्व
अभिषेक के पिता राज कुमार शर्मा ने एशिया कप जीतने पर कहा था कि भारतीय टीम और बेटे की उपलब्धि पर उनको गर्व और खुशी है। खुशी इस बात की है कि अभिषेक शर्मा की मेहनत का फल जीत और मैन ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में मिला। यह बड़ी बात है। जिस तरह से अभिषेक ने जिम्मेदारी के अहम भूमिका निभाई वह हमेशा रहे। यह जीत हमारे परिवार की नहीं पूरे देश का गर्व है।