फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Combine driver caught with 1.5 kg heroin and three lakh drug money

Amritsar News: कंबाइन ड्राइवर 1.5 किलो हेरोइन और तीन लाख ड्रग मनी समेत काबू

Tue, 09 Jan 2024 11:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Combine driver caught with 1.5 kg heroin and three lakh drug money
अमेरिका बैठे तस्कर मनदीप सिंह के गांव का ही है आरोपी, उसके इशारे पर पहुंचा था हेरोइन लेने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने कंबाइन ड्राइवर को डेढ़ किलो हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी अपने ही गांव के यूएसए बैठे तस्कर के इशारे पर हेरोइन की खेप लेने पहुंचा था। कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल कर लिया।
यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। इस अवसर पर एडीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर भी मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोगा जिला के थाना बधनी के गांव राम निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी दसवीं पास है और मूलत: कंबाइन चलाने का काम करता है। जो धान और गेहूं की कटाई के लिए अलग-अलग जगहों पर कंबाइन लेकर जाता था।
विज्ञापन


सीपी भुल्लर ने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क को अमेरिका में बैठा मनदीप सिंह चला रहा था। हेरोइन और ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया गया तस्कर हरप्रीत सिंह भी यूएसए बेस्ड तस्कर मनदीप सिंह के गांव का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एडीसीपी सिटी-1 डाॅ. मेहताब सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त तस्कर हेरोइन की खेप लेने के लिए दरबार साहिब के निकट स्थित मोची बाजार में मौजूद है। इसके आधार पर ही एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन के नेतृत्व वाली टीमों ने मोची बाजार में कार्रवाई करते हुए तस्कर हरप्रीत सिंह को डेढ़ किलो हेरोइन और तीन लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि हेरोइन तस्करी का यह नेटवर्क अमेरिका बैठा मनदीप सिंह चला रहा था।

डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस इससे पहले भी अमेरिका बैठे तस्कर मनप्रीत उर्फ मन्नू मुहावा द्वारा आपरेट तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चुकी है। इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने उक्त मामले में सात पिस्तौल, 22.5 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद करने के साथ ही ड्रोन के स्पेयर पार्ट्स और ड्रोन का रिमोट कंट्रोल बरामद किया है। उक्त केस में इस्लामाबाद थाने की पुलिस अब तक दस तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।




- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed