फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   civil hospital, problem, rush, pathankot

सिविल अस्पताल मरीजों की लग रही लंबी लाइनें

Sat, 26 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 26 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
civil hospital, problem, rush, pathankot
काउंटर के समक्ष लगी हुई मरीजों की लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
सिविल अस्पताल पठानकोट में मरीजों को सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल ओपीडी, कैश व डिस्पेंसरी काउंटर पर महिलाओं, पुरुषों व सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग सुविधांए उपलब्ध हैं। इन में से हर स्थान पर एक ही काउंटर खुल रहा है।
सिविल अस्पताल में मरीजों का भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है। वहीं हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर से भी मरीज यहां आते हैं। अस्पताल में महिलाओं, पुरुषों व बुजुर्गों के लिए तीन काउंटर बनाने गए हैं ताकि परेशानी न हो। लेकिन अस्पताल की ओर से रोजाना एक ही काउंटर खोला जाता है।
विज्ञापन


मरीज अमरो देवी, कैलाशो देवी, तरसेम, अशोक कुमार, कृष्णा देवी, व्यासो देवी आदि ने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। पहले यहां लाइनों में लगना पड़ता है और जब वह पर्ची लेकर जाते हैं तो डाक्टर के पास भी समय लग जाता है और कई बार डाक्टर चले जाते हैं। इससे अगले दिन उन्हें आना पड़ता है। मरीजनों ने अस्पताल प्रबंधन से तीनों स्थानों पर बनाए गए सभी काउंटर खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमओ डॉ. भूपिन्द्र सिंह का कनहा सभी काउंटरों पर बैठने के लिए कर्मचारी नहीं हैं। स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए चंडीगढ़ से बात की गई है। किसी छुट्टी के अगले दिन मरीजों की संख्या अधिक होती है और समस्या आती है। मरीजों की संख्या अधिक होने पर ट्रेनिंग के लिए लोगों काउंटरों पर बैठाकर समस्या का निवारण कर दिया जाता है। वहीं सीनियर सिटीजन को पहल के आधार पर देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed