फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Chitta itthe milda hai... Video of posters viral

नशा पीड़ित परिवारों का अनोखा विरोध: अमृतसर में लगे 'चिट्टा इत्थे मिलदा है' के पोस्टर, वीडियो वायरल

Sat, 29 Oct 2022 10:48 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 10:48 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए कमिश्नरेट के सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायतें जारी कीं।

विज्ञापन
Chitta itthe milda hai... Video of posters viral
अमृतसर में लगे पोस्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में नशे संबंधी रोज कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। शनिवार को सुल्तानविंड गेट के अंदरूनी इलाके की दीवारों पर नशे के पोस्टर लगने का वीडियो खूब वायरल हुआ। नशे से उजड़े परिवार के नाम से लिखा था कि चिट्टा इत्थे मिलदा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नशे से पीड़ित परिवारों ने पुलिस प्रशासन के विरोध का यह नया तरीका अपनाया है। शनिवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो दीवारों पर लगे नशे के पोस्टरों के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाका निवासियों से पूछताछ की। लोगों ने पुलिस को बताया कि नशे का कारोबार करने वाले इलाके में सरेआम घूमते हैं। नशेड़ी युवाओं के चलते ही यहां आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए कमिश्नरेट के सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायतें जारी कीं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में ऐसी पॉकेट्स का पता लगा कर वहां गश्त बढ़ाने के आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed