{"_id":"678522d762948c57ac0fd7a4","slug":"chinese-strings-were-used-indiscriminately-police-and-administration-failed-to-stop-them-amritsar-news-c-59-1-asr1003-110060-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: धड़ल्ले से हुआ चीनी डोर का इस्तेमाल, पुलिस-प्रशासन रोकने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: धड़ल्ले से हुआ चीनी डोर का इस्तेमाल, पुलिस-प्रशासन रोकने में नाकाम
विज्ञापन
सड़कों पर इधर-उधर बिखरी रही डोर, कई जगहों पर कबूतर व अन्य पंछी फंस कर हुए घायल
फोटो-- -1 से 6 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। लोहड़ी के पर्व के मौके पर पूरे शहर में लोगों की ओर से खूब पतंगें उड़ाई गईं। मगर इस दौरान प्लास्टिक डोर का भी धड़ल्ले से प्रयोग हुआ और पुलिस व प्रशासन इसे रोक पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ। आसमान में पूरा दिन प्लास्टिक डोर के साथ पतंगे उड़ती रही। सड़कों पर प्लास्टिक डोर के गुच्छों के ढेर पड़े हुए दिखाई दिए, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी की गई। हालांकि डोर के साथ किसी इंसान के चपेट में आने की तो कोई भी घटना आज घटित नहीं हुई। लेकिन जगह-जगह पर कबूतर व अन्य पंछी जरूर प्लास्टिक डोर में लिपट कर घायल होते हुए दिखाई दिए।
दो पहिया वाहनों के लिए बंद करना पड़ा एलिवेटेड रोड
प्लास्टिक डोर से पतंगे उड़ने के कारण शहर के विभिन्न रास्तों पर यह लगातार बिखरी रही और वाहनों से भी टकराती रही। ऐसे में कोई भी जानी नुकसान न हो, पुलिस प्रशासन की ओर से एलिवेटेड रोड, बटाला रोड पर बाईपास तक बना बीआरटीएस काॅरिडोर वाला पुल पूरी तरह से दो पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया। ताकि कोई भी दो पहिया वाहन चालक इस जानलेवा डोर की चपेट में न आ जाए।
टीमें बनाई, लेकिन मियादी तक रही सीमित
पुलिस प्रशासन की ओर से प्लास्टिक डोर पकड़ने व इसके रोकने के लिए टीमें बनाई थी। मगर विभिन्न इलाकों में टीमों की ओर से केवल स्पीकर के जरिए मियादी कर लोगों से अपील ही की जाती रही कि इस डोर का इस्तेमाल न करें। बावजूद इसके लोगों ने एक न सुनी और लगातार इस जानलेवा डोर के साथ पतंगें आकाश में उड़ाते रहे।
विज्ञापन
आम लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि डोर को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस मुलाजिम काम कर रहे है और आगे भी करते रहेगें। पिछले दिनों के दौरान इसे बेचने व प्रयोग करने वाले कई लोगों को पकड़ा भी गया। मगर सबसे अहम यह है कि इसके खिलाफ लोगों को भी जागरूक होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
फोटो