फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Changed timings at JCB Attari, Retreat Ceremony will start at 5.30 pm

जेसीपी अटारी पर बदला समय, सायं 5.30 बजे शुरु होगी रिट्रीट सेरेमनी

Sat, 02 Apr 2022 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Changed timings at JCB Attari, Retreat Ceremony will start at 5.30 pm
अमृतसर। गर्मी बढ़ने के साथ ही रोजाना सायं को ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदल दिया गया है। जेसीपी अटारी जीरो लाइन पर राष्ट्रीय ध्वज उतारे जाने से पहले बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली संयुक्त परेड शाम 5.30 बजे शुरू होकर देर शाम छह बजे संपन्न होगी। इससे पहले यह समय सायं 5 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक का था।
विज्ञापन

बीएसएफ खासा सेक्टर के डीआईजी भूपिंदर सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बाद दोनों फोर्सों ने संयुक्त तौर पर झंडा उतारने की रस्म का समय सायं 5.30 बजे कर दिया है। इससे पहले यह रिट्रीट सेरेमनी शाम 5 बजे शुरू होकर 5.30 बजे तक चलती थी। उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए अटारी पहुंचने वाले सैलानियों से कहा कि इस दौरान वे अपने हैंड बैग या पर्स या अन्य किसी तरह का कीमती सामान अपने वाहनों में रख कर आएं। जिससे जेसीपी अटारी में प्रवेश करने के दौरान होने वाली चेकिंग में उन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed