{"_id":"56defcd44f1c1b0d6f8b4568","slug":"central-excise-duty-hunger-strike-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे ज्वेलर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे ज्वेलर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में प्रदर्शन करते ज्वेलर।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से हड़ताल कर रहे ज्वेलर मंगलवार से क्रमवार भूख हड़ताल पर बैठ गए। कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्वेलर्स की अनिश्चिकालीन हड़ताल को और तेज करने के लिए बुधवार को पंजाब के ज्वेलर्स एवं स्वर्णकारों की लुधियाना में बैठक होगी।
काबिलेजिक्र है कि केंद्रीय बजट में 12 करोड़ रुपये या इससे अधिक का सोने एवं हीरे के आभूषणों का सालाना कारोबार करने पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाने का प्रावधान किया गया है। इसके विरोध में दो मार्च से देश भर के सराफा कारोबारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर हैं। सराफा बाजार बंद हैं और कारोबारी सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार फेडरेशन के बैनर तले मंगलवार को विमल भंडारी, शाम भंडारी, बिशन स्वरूप चोपड़ा, कमल ढांडा एवं सौरव धीर ने दिन भर भूख हड़ताल रखी। अन्य सभी ज्वेलर्स ने दिन भर धरना दिया।
एसोसिएशन के महासचिव मनोज ढांडा एवं विनीत ढांडा ने बताया कि समूह सदस्यों ने भगवान के समक्ष प्रार्थना करके केंद्र सरकार के लिए सदबुद्धि मांगी। इस अवसर पर अमन चोपड़ा, अमित ढांडा, मनीष जैन, आशू रतड़ा, सतीश ढांडा, ओम प्रकाश ढांडा, अवतार सिंह, बूटा सिंह, अशोक कुमार, शिव कुमार, राकेश ढांडा, सुरिन्द्र शूर, राकेश कुमार, पवन कुमार, अशोक मुलतानी, आनन्द कुमार जैन समेत कई ज्वेलर उपस्थित थे।