फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Cash and jewellery worth lakhs stolen from two houses

Amritsar News: दो घरों से लाखों की नकदी और जेवर चोरी

Mon, 14 Sep 2026 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 14 Sep 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth lakhs stolen from two houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गांव भोरसी ब्राह्मणा में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। इन वारदात में करीब 25 लाख रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया।

सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने कमरों में अलमारियां खुली पाईं। सामान भी बिखरा पड़ा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जस्सा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके घर से लगभग 15 तोले सोने के जेवर और 70 हजार रुपये चोरी हुए। इसी दौरान पता चला कि गांव के निर्मल सिंह के घर में भी चोरी हुई थी। उनके घर से साढ़े तीन तोले सोना, 27 हजार रुपये नकद और तीन घड़ियां चोरी हुईं। पुलिस ने दोनों वारदात को लेकर बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरदयाल सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed