फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Car loot in Gurdaspur

नकाबपोशों ने पिस्तौल के बल पर लूटी स्विफ्ट कार

Sun, 10 Nov 2019 08:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Car loot in Gurdaspur
अमृतसर से जम्मू की तरफ अपनी स्विफ्ट गाड़ी में जा रहे तीन लोगों से पिस्तौल के बल पर गुरदासपुर तिबड़ी रोड बाईपास पर पांच नकाबपोशों ने गाड़ी छीन ली। आरोपी गाड़ी छीनने के बाद पठानकोट की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना सिटी के एसएचओ कुलवंत सिंह ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पूरी रात लुटेरों की तलाश की गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में करतार सिंह निवासी जम्मू गांधीनगर ने बताया कि वह अपने दोस्त की बेटी के शगुन पर अमृतसर गए हुए थे। शगुन कार्यक्रम अटेंड करने के बाद शनिवार की रात 11:15 बजे वह अपनी स्विफ्ट गाड़ी पर सवार होकर जम्मू जा रहे थे। उसके साथ उसका दोस्त रवेल सिंह और तरसेम कुमार भी साथ ही थे। 12:15 पर जब वह गुरदासपुर के तिबड़ी बाईपास चौक में पहुंचे। यहां सफेद रंग की कार में सवार पांच लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। उनकी गाड़ी बिना नंबर की थी। गाड़ी से चार लोग निकले, जिन्होंने कपड़े से मुंह बांधा हुआ था और हाथ में पिस्तौल पकड़ी हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने हमें तीनों को गाड़ी से बाहर निकलने के लिए बोला। बाहर न निकलने पर उन्होंने गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद हमें धक्का देकर हमारी गाड़ी में बैठ गए और हमारी व अपनी गाड़ियां लेकर पठानकोट की तरफ फरार हो गए। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया तो थाना सिटी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और सभी नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया। थाना सिटी के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को साथ लेकर पूरी रात तलाश की गई है और सभी पुलिस नाकों पर पठानकोट को अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएसपी
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि डीएसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है। कुछ फुटेज भी सामने आई है। एसएसपी ने कहा कि फिल्हाल यह सिर्फ लूट का मामला लग रहा है और इसका आतंकवादियों के साथ कोई लेना देना नही है। पुलिस की ओर से जांच कर जल्द मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed