फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   candle march, gurdaspur candle march, candle march to release soldier, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में सैनिकों की रिहाई को निकाला कैंडल मार्च

Sun, 07 Aug 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 07 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
candle march, gurdaspur candle march, candle march to release soldier, gurdaspur, amritsar
गुरदासपुर में पाक की जेलों में बंद भारतीय सैनिकों की रिहाई के लिए कैंडल मार्च निकालते एक्स सर्विसमैन। - फोटो : amarujala
यूनाइटेड फ्रंट आफ एक्स सर्विसमैन ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय के सैनिकों की रिहाई के लिए मांग उठाई गई।  
विज्ञापन


जिला कमेटी सदस्य सूबेदार मेजर एसपी सिंह कौंसल ने कैंडल मार्च की अगुवाई की। मार्च में कैप्टन सीएस सिद्धू पंजाब प्रधान इलेक्शन कमेटी इंचार्ज और कर्नल एनएस रंधावा ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पकड़े गए हमारे कुछ सैनिक पाकिस्तान ने अभी तक नहीं छोड़े है।

1972 में शिमला में समझौता हुआ था। हमारी सरकार ने करीब 96 हजार कैदियों को बिना शर्त रिहा कर दिया था। पाकिस्तान ने साफ मना कर दिया कि उनके पास कोई कैदी नहीं है, जबकि भारत के पास पूरे सबूत हैं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने बताया  योगराज सिंह 109 इंजीनियर रेजीमेंट 1971 की लड़ाई में हुसैनीवाला सेक्टर में लापता हुए थे। नायर वीर सिंह 15 पंजाब रेजीमेंट, सिपाही बलविंद सिंह गांव जीदे जिला बठिंडा, हवलदार धर्मपाल सिंह फोर सिख रेजीमेंट भी लाहौर जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिकों की रिहाई के लिए पुरजोर यत्न किये जा रहे है। इस मौके पर मेजर एमएल र्श्मा, रविंदर विक्की, बलजिंदर सिंह, स्वराज, कैप्टन अजीत सिंह, कुलबीर सिंह, अजैब सिंह, प्रेम सिंह, रतन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed