फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Burned his house to ashes due to domestic dispute

Amritsar News: घरेलू विवाद के चलते अपना घर जलाकर किया राख

Mon, 13 Jan 2025 08:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Burned his house to ashes due to domestic dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सूबेदार रैंक के एक व्यक्ति ने कस्बा मजीठा में अपने घर, वाहन और मोटरसाइकल को आग लगा दी है। व्यक्ति घरेलू विवाद के चलते परेशान था। कस्बा मजीठा की सब्जी मंडी वार्ड नंबर 2 निवासी सूबेदार मेजर प्रगट सिंह पुत्र जगीर सिंह ने घरेलू विवाद के चलते अपना घर जलाकर राख कर दिया। प्रगट सिंह सेना में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात हैं और वह छुट्टियां बिताने के लिए अपने घर मजीठा आया हुआ हैं। उनके दो बेटे है, लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी जिनकी शादी हो चुकी है। तथा बड़ा लड़का कनाडा में रहता है और छोटा लड़का गुरप्रीत सिंह गोपी मजीठा में रहता हैं। घरेलू कलह के कारण सूबेदार प्रगट सिंह ने अपनी स्विफ्ट कार, मोटरसाइकिल और अपने घर में आग लगाई है। घरेलू कलह के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। थाना मजीठा के एसएचओ प्रभजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और सूबेदार प्रगट सिंह को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मजीठा फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो बहुत बड़ा नुकसान होने से बच सकता था। पुलिस आग से हुए नुक्सान का जायजा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed