फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF takes major action on Amritsar border deactivates three drones

पाकिस्तान के मंसूबों पर फिरा पानी: अमृतसर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन ड्रोन किए निष्क्रिय

Sun, 23 Nov 2025 08:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 08:16 PM IST
सार

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों, पैनी निगरानी और मजबूत खुफिया नेटवर्क के कारण एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। 

विज्ञापन
BSF takes major action on Amritsar border deactivates three drones
ड्रोन किए निष्क्रिय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए अवैध तस्करी और घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में बीएसएफ की सतर्कता ने अमृतसर सीमा पर तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन ड्रोन को पकड़ा। सभी ड्रोन तकनीकी प्रतिरोधी प्रणालियों और सटीक खुफिया जानकारी की मदद से निष्क्रिय किए गए।

विज्ञापन

बीएसएफ के मुताबिक बरामद ड्रोन में दो डीजेआई मेविक 3 क्लासिक और एक दगी मेविक 4 पीआरओ मॉडल शामिल हैं। ये ड्रोन रोरनवाला खुर्द, धनोए खुर्द और आईसीपी अटारी परिसर से बरामद किए गए। बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग के इनपुट पर जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे नाकाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों, पैनी निगरानी और मजबूत खुफिया नेटवर्क के कारण एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। सीमा सुरक्षा बल ने कहा है कि सीमा पर ड्रोन घुसपैठ के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed