फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF shot Indian smuggler at Border in amritsar of punjab 

पाकिस्तानी तस्कर से हेरोइन लेने पहुंचा था भारत का तस्कर, बीएसएफ की गोली लगने से दोनों घायल 

Thu, 11 Feb 2021 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
BSF shot Indian smuggler at Border in amritsar of punjab 
बीएसएफ - फोटो : फाइल फोटो

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय निगरानी चौकी (बीओपी) कहानगढ़ में एक भारतीय तस्कर को गोली मार दी। गोली लगने से घायल तस्कर की पहचान मनदीप सिंह के तौर पर हुई है। उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह गुरुवार सुबह पाकिस्तान के तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन की खेप लेने के लिए बीओपी कहानगढ़ में लगे कंटीले तार के नजदीक पहुंचा था। घने कोहरे के कारण उसने कंटीले तार के उस तरफ जाने के लिए प्रयास किया। 
विज्ञापन



इसी दौरान बीओपी पर तैनात बल के जवानों ने जब तार के नजदीक आवाज सुनी, तो उन्होंने ललकार लगाई। मनदीप सिंह ने भागने का प्रयास किया, तो जवानों ने गोली चला दी। गोली लगने से मनदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार मनदीप सिंह सीमा पार से आए एक पाकिस्तानी तस्कर से हेरोइन की खेप लेने के लिए आया था। बीएसएफ द्वारा चलाई गई गोली से पाकिस्तानी तस्कर भी घायल हुआ है लेकिन वह घायल अवस्था में वापस पाकिस्तान में भाग गया।


इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बल के जवानों को उस तरफ खेतों में खून के निशान भी मिले हैं,  जिस तरफ पाकिस्तानी तस्कर घायल अवस्था में भागा था। भारतीय तस्कर मनदीप अटारी सेक्टर के गावं धनोया खुर्द का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed