Amritsar: बीएसएफ ने राजाताल पोस्ट पर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च में मिला सफेद रंग का बैग और पैकेट
बीएसएफ जवानों ने सर्च के दौरान काले रंग का एक क्षतिग्रस्त ड्रोन और इसके साथ बंधा सफेद रंग का एक बैग बरामद किया। बैग की जांच पर उसके अंदर से पीले रंग की टेप से लिपटा एक पैकेट और एक टार्ट बीएसएफ को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ के जवानों ने सोमवार रात करीब 8.30 बजे अंतरराष्ट्रीय बार्डर से 700 मीटर और बार्डर सिक्योरिटी (बीएस) फेंसिंग के 350 मीटर के दायरे में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आने की आवाज सुनी, जिसके बाद उस पर फायरिंग की गई।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया ChatGPT का इस्तेमाल, आरोपी की जमानत की खारिज
इसके बाद जवानों ने राजाताल पोस्ट के पूरे इलाके को घेर लिया और मंगलवार सुबह इलाके में सर्च अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने काले रंग का एक क्षतिग्रस्त ड्रोन और इसके साथ बंधा सफेद रंग का एक बैग बरामद किया। बैग की जांच पर उसके अंदर से पीले रंग की टेप से लिपटा एक पैकेट और एक टार्ट बीएसएफ को मिला। फिलहाल बीएसएफ के जवान इलाके में लगातार सर्च अभियान चला कर ड्रोन द्वारा फेंके गए अन्य सामान का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं।
दूसरे मामले में रामतीर्थ इलाका में बीएसएफ ने ड्रोन देख कर उसे कवर करने के लिए फायर किया। इसके बाद पूरे इलाके को बीएसएफ ने घेर लिया और मंगलवार सुबह सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान बीएसएफ ने दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद उनके कब्जे से 3 किलो 220 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
फिरोजपुर में सर्च अभियान में मिली हेरोइन, पिस्टल
फिरोजपुर में बीएसएफ की 160 बटालियन ने फेंसिंग पार पाक तस्करों की गतिविधि को देखते हुए मंगलवार सुबह सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के दो पैकेट जिनका वजन 2 किलो, एक पिस्टल, एक मैगजीन और 12 कारतूस बरामद हुए हैं। यह घटना बीएसएफ की बीओपी नत्था सिंह के पास घटी है। बीएसएफ अन्य क्षेत्र में भी सर्च अभियान शुरू किए हुए हैं।
