{"_id":"627cf18507f01f03b3240d4f","slug":"bsf-jawans-fired-on-pakistani-drone-at-bop-raniyan-in-amritsar-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: पाकिस्तान से फिर आया ड्रोन, दो मिनट रही मूवमेंट, बीएसएफ के चौकस जवानों ने फायरिंग कर लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: पाकिस्तान से फिर आया ड्रोन, दो मिनट रही मूवमेंट, बीएसएफ के चौकस जवानों ने फायरिंग कर लौटाया
Thu, 12 May 2022 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 05:09 PM IST
सार
इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने सात मई को पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया था और सर्च के दौरान 10 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन
Drone
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाक सीमा पर अमृतसर सेक्टर में बुधवार रात बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) रानियां पर एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन आया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने इसकी आवाज सुनने पर इसकी दिशा में फायर किए, तो यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर बीओपी रानियां इलाका में सर्च अभियान चलाया, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी रानियां इलाका में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के प्रवेश करने जैसी बजिंग की आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत आवाज की दिशा में पांच राउंड फायर किए, तो यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। इस संबंध में जब बीएसएफ खासा सेक्टर के डीआईजी भूपिंदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि बल के जवान पूरी तरह से चौकस हैं और कल रात को ड्रोन की मूवमेंट करीब 2 मिनट की रही। जवानों ने पाकिस्तान के इस प्रयास को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
संभावना व्यक्त की जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ यह ड्रोन हथियार या हेरोइन की खेप यहां गिराने आया था। लेकिन बीएसएफ की ओर से फायर किए जाने के बाद ड्रोन को इसका मौका नहीं मिला और वह लौट गया। इसके बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया और इसके बाद एक बार फिर पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर गुरुवार बाद दोपहर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन इस दौरान उन्हें वहां पूरे इलाके में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने सात मई को इसी तरह की कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया था और सर्च के दौरान 10 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन