फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF fired at Pakistani Drone entered Indian territory at Pul Moran in Amritsar sector

Drone in Amritsar: बीओपी पुल मोरां में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ जवानों के फायरिंग करने पर लौटा

Thu, 14 Jul 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 03:49 PM IST
सार

बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया। इसके बाद अमृतसर सेक्टर में स्थित बीओपी पुल मोरां इलाके में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
BSF fired at Pakistani Drone entered Indian territory at Pul Moran in Amritsar sector
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के सीमांत अमृतसर सेक्टर के पुल मोरां में बुधवार की रात 11.23 बजे पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आया। बॉर्डर पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने इस पर फायरिंग की, तो यह ड्रोन वापस लौट गया। इसकी जानकारी मिलते ही बीएसएफ और देश की अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों ने खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बीओपी पुल मोरां इलाके में गुरुवार की सुबह सर्च अभियान शुरू कर दिया। घंटों सर्च आपरेशन चलाए जाने के बावजूद बल के अधिकारियों को वहां से कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ के जवान बुधवार की रात बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) पुल मोरां इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी तो चौकस हो गए। जवानों ने देखा कि एक ड्रोन पाकिस्तान की सीमा को लांघकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया। इसके तुरंत बाद जवानों ने आवाज की दिशा में लक्ष्य बनाकर तीन राउंड फायर कर दिए और कंपनी कमांडर ने तुरंत इस बाबत हेडक्वार्टर में सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही बीएसएफ के आला अधिकारियों के साथ ही देश की खुफिया एजेंसियों के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बीएसएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब सात बजे बीओपी पुल मोरां क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया। बल के जवानों के साथ-साथ इसमें खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों तथा पंजाब पुलिस ने भी हिस्सा लिया। करीब आठ घंटे सर्च अभियान चलाने के बाद भी बीएसएफ को पूरे इलाके में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

गौर हो कि पाकिस्तान पिछले कुछ सालों से अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए चीन निर्मित ड्रोन की मदद लेता आ रहा है। इसके जरिये पाकिस्तान भारत में हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने की कोशिशें कर रहा है।   

हथियार या हेरोइन भेजने में सफल नहीं हो पा रहा पाकिस्तान 

देश की पहली जर्मन शेफर्ड प्रजाति की ड्रोन डिटेक्टर मादा श्वान फ्रूटी की अमृतसर सीमा में तैनाती के बाद पाकिस्तान में बैठे तस्कर और देश विरोधी ताकतें भारतीय क्षेत्र में ड्रोन भेजने में अब हिचकिचा रहे हैं। बावजूद इसके वे लोग खराब मौसम का फायदा उठाते हुए ड्रोन को भेजने की फिराक में रहते हैं। मादा श्वान फ्रूटी और बीएसएफ के जवान पाकिस्तान के हर प्रयास को विफल कर रहे हैं। करीब ढाई माह पहले बीएसएफ के राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर (ग्वालियर) में ट्रेनिंग के बाद फ्रूटी को यहां तैनात किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed