फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF arrested two farmers for bringing weapons from across the fencing

बीएसएफ ने फेंसिंग पार से हथियार लाते दो किसानों को किया गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2020 05:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
BSF arrested two farmers for bringing weapons from across the fencing
बटाला के गुरु नानक नगर में युवक द्वारा फंदा लगाकर जान देने के बाद युवक की बहन विलाप करती हुई। - फोटो : GURDASPUR
बटाला के मोहल्ला गुरु नानक नगर के रहने वाले एक 30 साल के युवक ने रविवार को सुबह अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह 6 बजे तब पता चला जब उसका पिता उसके कमरे में गया। पिता ने देखा कि उसका बेटा फंदे से लटका हुआ था। जब उसे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान कुलजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी गुरु नानक नगर बटाला के रूप में हुई है। वहीं पारिवारिक सदस्यों ने उनके बेटे की मौत का कारण उसकी पत्नी और ससुरालियों से विवाद को बताया है, जिससे तंग आकर कुलजीत सिंह ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस सिंबल चौकी के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुलजीत सिंह के पिता संतोख सिंह ने बताया कि उसकी बहू इन दिनों मायके में रह रही है और उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी के संग मिलकर उसके बेटे कुलजीत सिंह को अकसर धमकाते रहते थे, जिससे अपनी पत्नी और अपने ससुरालियों के इस बर्ताव से उसका बेटा कुलजीत सिंह बुरी तरह से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। शनिवार की रात को उसका बेटा रोटी खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चल गया। पिता संतोख सिंह ने आगे बताया कि रविवार सुबह जब वह अपने बेटे के कमरे में गया तो उसका बेटा कुलजीत कमरे के पंखे से लगे फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने कुलजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा दिया है। वहीं पिता संतोख सिंह के बयान पर पत्नी, साला और साली के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल तीनों नामजद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed