{"_id":"612527a38ebc3e7a0b4927f0","slug":"british-s-hydro-electric-power-plant-will-become-tourist-spot-jaggi-amritsar-news-pkl4244733172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों का हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट बनेगा टूरिस्ट स्पाट : जग्गी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजों का हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट बनेगा टूरिस्ट स्पाट : जग्गी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी ने कहा कि जीटी रोड स्थित तारांवाला पुल पर अंग्रेजों के समय तैयार किए गए हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट को स्मार्ट सिटी का हिस्सा बनाकर शहर में आने वाले सैलानियों के लिए विकसित किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के सुंदरीकरण पर 6.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जग्गी ने बताया कि इसके लिए ऐसा डिजाइन तैयार किया जाएगा कि बाहर से आने वाले सैलानी ही नहीं बल्कि शहर के लोग भी यहां आकर पिकनिक का आनंद ले सकें। जग्गी ने मंगलवार को यह बात शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के विकास कामों का जायजा लेने के बाद कही।
इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सोनी के दिशा निर्देशों के तहत विकास कामों का जायजा लिया जा रहा है। लोहगढ़ से लेकर खजाना गेट तक चल रहे विकास कामों के चलते लोगों की परेशानी को देखते हुए ठेकेदार को इसे जल्द से जल्द मुकम्मल करने को कहा गया है, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए।