फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Both the accused who killed the doctor arrested

गुरदासपुर : डॉक्टर की हत्या करने वाले दोनों आरोपी काबू, तानों से परेशान होकर दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Both the accused who killed the doctor arrested
गुरदासपुर। थाना बहरामपुर में गुरुवार को हुई एक डाक्टर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण उधार लिए गए पैसों के लेन-देन के साथ-साथ डाक्टर की ओर से निजी तौर पर आरोपी को तानें मारना बताया जा रहा है, जो डाक्टर की हत्या का कारण बनें। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार एवं हत्या के बाद डाक्टर के सोने के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं बहरामपुर पुलिस की ओर से ही पैसे छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 1 लाख 70 हजार रुपये की राशि बरामद की गई है। उक्त दोनों केस हल करने में थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मंदीप सलगोत्रा की ओर से अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन

गौर रहे कि 24 जून को बीएएमएस डॉक्टर मोहित नंदा का कत्ल कर दिया गया था तथा शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरी में बंद कर आरोपियों ने अपनी दुकान में रखा लिया। इससे पहले कि शव को ठिकाने लगाया जाता मृतक डाक्टर के परिजनों ने शक के आधार पर दुकान पर जाकर शव को पहचान पुलिस को सूचित किया। भनक लगने ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंधी पुलिस की ओर से मृतक की पत्नी पूनम नंदा के बयान के आधार पर लखविंदर सिंह एवं अमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता से जांच के लिए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी गुरदासपुर डॉ. नानक सिंह की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी लखविंदर सिंह के घर कोई औलाद नहीं थी तथा उसकी शादी भी अपनी बिरादरी से बाहर हुई थी। इस कारण मृतक शादी को लेकर तथा औलाद न होने के चलते लखविंदर को काफी ताने देता था। इससे परेशान होकर लखविंदर सिंह ने अपने साथी अमन कुमार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की ओर से लोहे की रॉड से मोहित के सिर पर वार किया गया तथा अमन कुमार ने मरने के बाद डॉक्टर के शरीर से सोने के जेवर उतार लिए। एसएसपी सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयोग किए गए हथियार एवं सोने के गहने पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एक लाख 70 हजार रुपये छीनने वाले भी काबू
एसएसपी सिंह ने बताया कि एक अन्य मामले को ट्रेस करते हुए थाना बहरामपुर की पुलिस ने दो आरोपियों और नकदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि 21 जून की शाम साढ़े चार बजे दो बाइक सवारों ने गांव नीवां धकाला के पास गाहलड़ी रोड पर कश्मीर सिंह निवासी गांव बैंस थाना दोरांगला से एक लाख 70 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए मिंटू पुत्र तरसेम मसीह निवासी रणीके धारीवाल व राज मसीह पुत्र बोधा मसीह निवासी माडल टाउन धारीवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 90 हजार रुपये की धनराशि भी बरामद कर ली गई है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तलवाड़ा जिला होशियारपुर चोरी के दो पहले मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed