फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Border Security Force personnel seized heroin from border village Daoke in Amritsar

Amritsar: बीएसएफ ने सीमांत गांव से पकड़ी तीन किलो हेरोइन, गश्त कर रहे जवानों ने आवाज सुन चलाया था अभियान

Sat, 06 Jan 2024 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:14 AM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल के जवान मध्यरात्रि पाकिस्तान से सटे गांव दाओके में गश्त कर रहे थे। जवानों ने गफेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। 

विज्ञापन
Border Security Force personnel seized heroin from border village Daoke in Amritsar
बरामद हेरोइन - फोटो : फाइल

विस्तार

बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने अमृतसर के सीमांत गांव दाओके से शनिवार सुबह तीन किलो हेरोइन पकड़ी है। तीन पैकेटों में बरामद 3.2 किलो हेरोइन को बीएसएफ अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया है। घरिंडा पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बल की टुकड़ी शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि अमृतसर के पाकिस्तान से सटे गांव दाओके में गश्त कर रही थी। इस दौरान बल के जवानों ने तड़के फेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान ही एक खेत से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटे तीन पैकेट बरामद हुए। जिन्हें खोल कर जांच करने के बाद उसमें 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed