{"_id":"643b71e00c80d1d4d80088d7","slug":"border-security-force-fired-on-pakistan-drone-in-amritsar-drone-heroin-recovered-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद लौटा, पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद लौटा, पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़ा गया
Sun, 16 Apr 2023 06:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:22 PM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल के जवान शनिवार की रात भारत-पाक सीमा अटारी स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन की आवाज सुनी तो आवाज आने वाले दिशा में फायरिंग कर ड्रोन को गिराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन में मिली हेरोइन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से शनिवार की रात एक ड्रोन पंजाब के अमृतसर में भारतीय सीमा में घुसा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की फायरिंग के बाद ड्रोन वापस लौट गया। बल के जवानों ने सीमांत गांव धनोए कलां के बाहरवार खेतों में भी ड्रोन के उड़ने की आवाज सुनी तो जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। रविवार की तड़के इलाके में शुरु सर्च अभियान के दौरान गांव के बाहर गेहूं के खेत बीएसएफ जवानों को एक बड़ा बैग मिला। इसमें तीन किलो हेरोइन, हुक के साथ एक लोहे का छल्ला (रिंग) और चार चमकीली पट्टियां मिलीं।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर में बल के जवानों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन हेरोइन बरामद की है। जवान शनिवार की रात भारत-पाक सीमा अटारी स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन की आवाज सुनी तो आवाज आने वाले दिशा में फायरिंग कर ड्रोन को गिराने का प्रयास किया। इस दौरान ही जवानों ने सीमांत गांव धनोए कलां के बाहर स्थित खेतों में भी ड्रोन के उड़ने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जवानों की हत्या मामला: छावनी के भीतर से आकर किसी ने की वारदात, पुलिस-सेना ने जांचे CCTV, नहीं आया कोई बाहर से
विज्ञापन
बल के प्रवक्ता मुताबिक इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आज तड़के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरु कर दिया। जवानों को धनोए कलां के बाहर गेहूं के खेतों में गिरा एक बड़ा बैग मिला। इसके अंदर पीले रंग की टेप और खाकी कागज में लिपटे हेरोइन के पैकेट भी मिले, जिनका वजन तीन किलो है। इसके अलावा जवानों ने बैक से एक हुक लगा छल्ला (रिंग) और इसके साथ अटैच चमकीले चार पट्टियां (स्ट्राइप्स) बरामद कीं। अधिकारियों का सर्च जारी है।
भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी
भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी को बीएसएफ ने काबू किया है। बीएसएफ व अन्य खुफिया एजेंसियों ने गहन पूछताछ के बाद दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद नागरिक को पाक रेंजरों के हवाले कर दिया है। घटना बीएसएफ की बीओपी जोगिंदर के पास हुई है।
सीमा सुरक्षा बल की बटालियन-182 के अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की बीओपी जोगिंदर व गांव राजा राय के पास एक पाक नागरिक गलती से जीरो लाइन क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुस गया।
बीएसएफ जवानों ने उसे काबू कर लिया। पाकिस्तानी नागरिक की पहचान रहमत अली (72) निवासी कसूर (पाकिस्तान) के तौर पर हुई है। गहन पूछताछ करने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने पाक अधिकारियों संग फ्लैग मीटिंग करने के बाद पाक रेंजरों को उक्त नागरिक सौंप दिया है।