फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Blast in chemical factory in Amrisar

तीन साल से बंद पड़ी पेंट की फैक्टरी में धमाका

Mon, 30 Sep 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Blast in chemical factory in Amrisar
अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित फैक्टरी में ब्लास्ट के कारण गिरी दीवार। - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर-तरनतारन रोड पर स्थित बीते तीन साल से बंद पड़ी एक पेंट की फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रम फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके से फैक्टरी की बाहरी दीवारें ढह गई और साथ सटे घरों की दीवारों और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। फैक्टरी की सुरक्षा में तैनात एक चौकीदार इस धमाके से बाल-बाल बच गया। धमाके के बाद फैक्टरी में धुआं उठने लगा और फैक्टरी के भीतर पड़े पेंट बनाने के सामान को आग लग गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सेवा सोसाइटी फायर ब्रिगेड अमृतसर और नगर निगम की फायर बिग्रेड ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। सेवा सोसाइटी के मुख्य फायर अधिकारी हर्ष मनचंदा ने बताया कि उन्हें सुबह 11 बजे सूचना मिली थी कि पेंट फैक्टरी में आग लग गई है। आग कैसे लगी, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पेंट बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले एक बड़े ड्रम में आग लगी हुई थी। इस ड्रम के आसपास एक ऑक्सीजन का एक सिलेंडर भी फटा हुआ था। पेंट की फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रम और अन्य ज्वलनशील पदार्थों में आग लगी हुई थी। वहीं सूचना मिलते ही घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस अधिकारी जसप्रीत सिंह के अनुसार फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी में बिजली की चिंगारी से आग लगी। भीतर पड़े केमिकल के ड्रम में जब आग पहुंची तो उससे जोरदार धमाका हुआ। आग लगने के कारण शायद भीतर गैस इकट्ठी हो गई होगी, जो धमाके का कारण बनी। फैक्टरी के चौकीदार के अनुसार आग कैसे लगी, उन्हें नहीं पता। बस जोरदार धमाका हुआ और दीवारें नीचे गिर गई। उसने भागकर जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed