फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP leaders are fully active in assembly circles of Amritsar after returning of Farm Laws

कृषि कानूनों की वापसी का असर: मैदान में उतरे भाजपाई, अमृतसर में 11 सीटों पर 34 ने ठोकी ताल 

Sun, 12 Dec 2021 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) 
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 09:24 AM IST
सार

किसान आंदोलन के कारण पहले जो भाजपाई घरों से निकलने से डरते थे वे आज अपने-अपने विधानसभा हलकों में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

विज्ञापन
BJP leaders are fully active in assembly circles of Amritsar after returning of Farm Laws
किसान आंदोलन से घर लौटते किसान। - फोटो : ANI

विस्तार

कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों के घर लौटने का असर भाजपाइयों पर दिखने लगा है। पिछले करीब सवा साल से किसानों और मजदूरों का विरोध झेल रहे भाजपा वर्करों ने किसानों की घर वापसी की खबर के साथ राहत की सांस ली है। विधानसभा की सीटों के दावेदार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पार्टी को पेश कर दी है। अमृतसर जिला में देहात की 6 विधानसभा सीटों पर 19 उम्मीदवारों और शहर के 5 विधानसभा हलकों में कुल 15 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन


शहर के केंद्रीय हलके से तरुण चुघ, डॉ. राम चावला और सर्बजीत सिंह सैंटी ने पूर्वी विधानसभा हलके में राजेश हनी और गुरमुख सिंह बल दावेदारों में शामिल हैं। पश्चिम में संजीव कुमार, राकेश गिल, राकेश रिंकू और दविंदर पहलवान दावेदार हैं। वहीं दक्षिण विधानसभा हलके में कंवरजीत सिंह मंजिल, जनरैल सिंह ढोट तथा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से अमृतसर से राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, मौजूदा जिला प्रधान सुरेश महाजन, अनुज सिक्का और सुखमिंदर सिंह पिंटू के नाम दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन


देहात के अटारी विधानसभा हलके में कुलदीप सिंह भीलोवाल, संतोख सिंह गुमटाला और एक सेलिब्रिटी का नाम सामने आ रहा है। राजासांसी हलके में देहाती भाजपा प्रधान हरदयाल सिंह औलख, कुलदीप सिंह चविंडा, संदीप सिंह जस्तरवाल, बलकार सिंह बल ने दावेदारी पार्टी के सामने रखी।अजनाला विधानसभा हलके से सुबेग सिंह गिल, गुरपाल सिंह संधू, रामशरण पाल पराशर, जंडियाला से बलविंदर सिंह गिल, अकाली दल से भाजपा में आए मलकीत सिंह एआर के बेटे गगनदीप सिंह एआर, बाबा बकाला से एडवोकेट रणजीत सिंह राणा, गुरमीत सिंह गिल्जियां ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। मजीठा से देहाती प्रधान हरदयाल सिंह औलख, गुरमुख सिंह बल और डॉ. राजीव कुमार और हरपाल सिंह शाम नगर दावेदार हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ गठबंधन होने पर पार्टी उनके लिए सीटें छोड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में भी सक्रियता 

भाजपा देहाती के प्रधान हरदयाल सिंह औलख ने दावा किया कि पार्टी ने गठबंधन टूटने के बाद से गांवों में मजबूत जनाधार बनाया है। कृषि कानून की वापसी और आगे की किसानों की मांगों से पार्टी को लाभ मिलेगा और पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। 

हाईकमान की मुहर से होगा फाइनल

भाजपा के शहरी जिला प्रधान सुरेश महाजन का कहना है कि उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मोहर हाईकमान की लगेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उसी की सफलता के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे। अमृतसर ही नहीं पूरे पंजाब में जीत हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed