फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bike rally held in Punjab against high electricity price

पंजाब में बिजली के ऊंचे दाम के खिलाफ निकाली बाइक रैली

Thu, 09 Jan 2020 07:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rally held in Punjab against high electricity price
गुरदारपुर में लगातार बिजली के रेट बढ़ाए जाने के विरोध में पंजाब सरकार का पुतला जलाते भाजपा कार्य? - फोटो : GURDASPUR
भारतीय जनता पार्टी की जिला गुरदासपुर इकाई ने पंजाब में बिजली के ऊंचे दाम और लगातार इसमें इजाफा करने के विरोध में एक बड़ी बाइक रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला प्रधान हरजीत सिंह बग्गा ने की। इस बाइक रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंचे। रैली के बाद पंजाब में बिजली के लगातार दाम बढ़ाने के विरोध में कैप्टन सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को लूटने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रही। देश में सबसे महंगी बिजली पंजाब में मिल रही है। पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल में 2.50 रुपये यूनिट बिजली मिल रही है। लेकिन पंजाब में बिजली का रेट 9 रुपये प्रति यूनिट के करीब पहुंच गया है। पंजाब के हर नागरिक के मुंह से एक ही बात निकल रही है, रौंदा है पंजाब, कैप्टन दी सरकार कांग्रेस ने। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने झूठ बोलकर पंजाब में सरकार बनाई।
विज्ञापन

यह बाइक रैली कोडुमल सरांय से शुरू होकर संगलपुरा रोड, तिबडी चौक, हनुमान चौक, लाइब्रेरी चौक, डाकखाना चौक से होती हुई जहाज चौक में पहुंची। यहां कैप्टन सरकार का पुतला जलाया गया। इस मौके पर भाजपा की ओर से उन्होंने पंजाब सरकार से बिजली के दाम बढ़ाने का फैसला वापस लेने और हरियाणा, हिमाचल की तर्ज पर पंजाब के लोगों को सस्ती बिजली देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने बिजली के दाम कम न किए तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री अरुण कुमार बिट्टा, राजेश शर्मा, पूर्व जिला प्रधान अशोक वैद, राकेश ज्योति, उप प्रधान जितेंद्र परदेसी, विकास गुप्ता, मंडल प्रधान पवन शर्मा,पूरण सिंह, जसबीर सिंह, श्रवन कुमार काणा, भाजपा नेता हरदीप रियाड, पंजाब एससी मोर्चा उप प्रधान कमलजीत चावला, महिला मोर्चा प्रधान अल्का महंत, मण्डल जनरल सेक्रेटरी कुणाल गुप्ता, प्रीतम राजा, भाजपा नेता रंजीत सिंह काहलों,एमसी राम लाल, रजिंद्र बैंस, अतुल महाजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

गुरदासपुर में बिजली के ऊंचे रेट के खिलाफ बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।

गुरदासपुर में बिजली के ऊंचे रेट के खिलाफ बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : GURDASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed