{"_id":"5db06e9c8ebc3e0167562fd4","slug":"big-reveals-on-pakistani-intruders-case-arrest-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पकड़े गए पाक घुसपठियों को लेकर जताई जा रही ये आशंका, सात सिम, तीन मोबाइल भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पकड़े गए पाक घुसपठियों को लेकर जताई जा रही ये आशंका, सात सिम, तीन मोबाइल भी मिले
Wed, 23 Oct 2019 08:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Oct 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ की गिरफ्त में आए दो पाकिस्तानी घुसपैठियों से मिली सामग्री को देख आईएसआई के एजेंट होने की आशंका जताई जा रही है। इनके पास से सात सिम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, चार पहचान पत्र, एक हेडफोन, एक बॉडी स्प्रे, दो एनके व 945 रुपये पाक करेंसी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि इनसे गहन पूछताछ के लिए अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक गुरुहरसहाए स्थित बीओपी समास्के के पास से बीएसएफ ने घुसपैठ करते हुए पाकिस्तानी दो घुसपैठिए पकड़े थे, जिनकी पहचान मोहम्मद लतीफ और शैफ के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन
इनके पास से मिली सामग्री को देख खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि ये दोनों आईएसआई के एजेंट भी हो सकते हैं। इनकी तलाशी लेने पर सात सिम कार्ड व चार पहचान पत्र जो मिले हैं, इसके बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक दोनों खुद को रिश्तेदार बता रहे हैं। फिलहाल थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन भेजने की तैयारी की जा रही है, वहां से इनसे कई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है। बताया जा रहा है कि अभी तक पाकिस्तान की तरफ से किसी ने भी बीएसएफ अधिकारियों से संपर्क कर दो युवकों के गायब होने की जानकारी हासिल नहीं की है।