फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bibi Jagir Kaur congratulates Amir Singh on becoming Pak SGPC head

बीबी जागीर कौर ने अमीर सिंह को पाक एसजीपीसी प्रधान बनने पर दी बधाई

Thu, 16 Sep 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bibi Jagir Kaur congratulates Amir Singh on becoming Pak SGPC head
एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर ने अमीर सिंह को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सिखों के ऐतिहासिक महत्व वाले बहुत से गुरुद्वारा साहिब मौजूद हैं, जिनकी सेवा संभाल पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनमें श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब भी मौजूद है, जिसके साथ पूरे विश्व की संगत की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। सिखों के इन स्थानों की प्रबंधकीय संस्था पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान की बड़ी जिम्मेदारी है। सिख कौम की प्रतिनिधि धार्मिक संस्था एसजीपीसी पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभाल के लिए कार्यशील पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को हर तरह का सहयोग देगी।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमीर सिंह गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध मर्यादा के मुताबिक करने के साथ-साथ पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों के मामलों संबंधी भी गंभीर पहुंच अपनाते हुए पूरे विश्व में रहने वाली संगत की भावनाओं के अनुसार सेवा करेंगे। उन्होंने विकास सिंह को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव बनने पर बधाई दी है। इस दौरान बीबी जागीर कौर ने पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सतवंत सिंह की ओर से निभाई सेवाओं की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed