फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bibi Jagir Kaur condemns the vandalism of Gurdwara Sahib in Kabul

बीबी जागीर कौर ने काबुल के गुरुद्वारा साहिब में हुई तोड़-फोड़ की सख्त शब्दों में निंदा की

Wed, 06 Oct 2021 09:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Bibi Jagir Kaur condemns the vandalism of Gurdwara Sahib in Kabul
अमृतसर। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा करते प्रवलाण में तालिबानी आतंकवादियों की ओर से हथियारों समेत दाखिल होकर की गई तोड़ फोड़ किए जाने पर वहां अल्पसंख्यक सिखों में दहशत व्याप्त हो गई है। उनमें डर का माहौल है।
विज्ञापन

एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने इसकी सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान में मौजूदा हालातों के चलते वहां रहने वाले सिखों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। बीबी जागीर कौर ने कहा कि सिख देश दुनियां में जहां भी बसे, उन्होंने वहां की तरक्की और खुशहाली के लिए सख्त मेहनत की।
विज्ञापन

सिखों ने अपने गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर चलते हुए एक एक के साथ भाईचारे की परंपरा कायम रखी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में कई एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान मौजूद हैं और सदियों से वहां सिख बसते आए हैं। कुछ कट्टर सोच वाले लोग धर्म के इतिहास, रिवायतें, परंपरा और प्रेरणा को भूलकर सिखों को निशाना बना रहे हैं, जो किसी भी तरह जायज नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीसी की प्रधान ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा हालातों को कई सप्ताह बीतने के बाद भी भारत सरकार की तरफ से सिखों की स्थिरता और सुरक्षा के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि वह अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक सिखों की सुरक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed