फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bhai Laxman Das first martyr Saka Sri Nankana Sahib adorned Sikh Museum picture Bhai Dharowali Amritsar

अमृतसर में भाई धारोवाली की तस्वीर सिख अजायबघर में सुशोभित, साका श्री ननकाना साहिब के पहले शहीद हैं भाई लक्ष्मण दास

Mon, 15 Feb 2021 10:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bhai Laxman Das first martyr Saka Sri Nankana Sahib adorned Sikh Museum picture Bhai Dharowali Amritsar
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने साका श्री ननकाना साहिब के पहले शहीद भाई लक्ष्मण दास धारोवाली की तस्वीर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब परिसर स्थित सिख अजायब घर में सुशोभित की है। चित्र का अनावरण एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने किया।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने कहा कि गुरुद्वारा सुधार लहर के दौरान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को महंतों से आजाद करवाने के लिए सिखों ने कुर्बानियां दीं। इन शहीदों में भाई लक्ष्मण दास धारोवाली का नाम प्रमुख है। कौम के शहीद भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख अजायब घर में भाई धारोवाली की तस्वीर सुशोभित करने के एसजीपीसी के फैसले की सराहना की। ज्ञानी जगतार सिंह ने कहा की सिख अजायब घर सिख कौम के इतिहास को समेटे हुए है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव हरजिंद्र सिंह व अतिरिक्त सचिव सुखदेव सिंह ने भी संगत को सिख इतिहास की जानकारी दी।
विज्ञापन

बजट से पहले प्रबंधकों के साथ की बैठक
एसजीपीसी के आगामी वर्ष 2021-2022 के बजट को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंनेे एसजीपीसी की ओर से संचालित सभी गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंधकों के साथ बैठक कर उनसे प्रतिक्रिया ली। बैठक में गुरुद्वारा साहिबान की आमदनी व ख़र्चों के बारे जानकारी ली गई। मुख्य सचिव हरजिंदर सिंह ने कहा की प्रबंधकों के साथ बैठक मुख्य उद्देश्य बजट में बेहतर प्रावधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्ट कैंप लगाया
साका गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के कैंप लगाकर कोरोना टेस्ट किए गए। सेहत विभाग के सहयोग से लगाए गए इस कैंप में बीबी जागीर कौर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालु के कोरोना टेस्ट की शर्त अनिवार्य की है। यह कैंप 16 फरवरी तक लगेगा। जो श्रद्धालु इस कैंप में शामिल नहीं हो सकते वह अपने स्तर पर टेस्ट करवाकर रिपोर्ट अपने पास रखें। इस रिपोर्ट की जांच पाकिस्तान जाने से पहले अटारी-वाघा सीमा पर तैनात सेहत अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed