{"_id":"25c3bcbb222983d09ebf4589f43a9efb","slug":"bernala-pa-deputy-minister-fraud-12-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर का पीए बता दो भाइयों ने साढे़ बारह लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर का पीए बता दो भाइयों ने साढे़ बारह लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Mon, 25 May 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का पीए बताकर दो सगे भाइयों ने तपा के रहने वाले डेरा के महंत से साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। तपा के रहने वाले दो सगे भाइयों ने महंत जगीर दास के डेरे के महंत हुक्म दास के लड़के सोमनाथ को पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उससे साढे़ 12 लाख रुपये ऐंठ लिए।
जानकारी के अनुसार महंत हुक्म दास निवासी तपा 2013 में अपने कुछ साथियों सहित शिरोमणि अकाली दल के समागम में शामिल होने के लिए फरीदकोट गया था। वहां महंत हुक्म दास की दो सगे भाइयों लखविंदर सिंह रंधावा और जतिंदर सिंह रंधावा निवासी रामगढ़ जिला फरीदकोट के साथ जान-पहचान हो गई।
उन्होंने महंत हुक्म दास को बताया को वे उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के पीए के तौर पर कार्य करते हैं। महंत हुक्म दास ने उनके भरोसे में आकर उनको अपने लड़के को पुलिस में नौकरी दिलवाने के लिए कहा। दोनों सगे भाइयों ने महंत हुक्म दास से सुखबीर बादल की सिक्योरिटी में कांस्टेबल की भर्ती के लिए 17 लाख रुपये की मांग की। नौकरी का सौदा साढ़े 12 लाख रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन
महंत हुक्म दास ने बताया कि राशि अदा करने के समय उसके साथ महंत जसविंदर कौर शेरगिल, प्रेम दास, बुक्कन सिंह, चरण दास मौजूद थे। लखविंदर और जतिंदर ने न तो सोमनाथ की नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस किए।
महंत हुक्म दास ने बताया कि उसने इसकी शिकायत जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन को दे दी है। एसएसपी घुम्मन ने बताया कि शिकायत की गहराई से जांच करने के बाद खुद को सुखबीर बादल का पीए बताने वाले दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।