फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bathinda, quarrel, animals, fields, farmer, woman, death

किसानों के झगड़े में महिला की मौत

Sun, 24 May 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 24 May 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
तलवंडी साबो के लालेआणा रोड पर नहरी कोठी के पीछे बने खेतों में पशु घुसने पर रविवार को दो किसानों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसमें एक महिला गंभीर घायल हो गई। सिविल अस्पताल में समय पर उपचार न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में दाखिल करवाया गया है। मृतक महिला की पहचान करमजीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं घायल किसान की पहचान नच्छतर सिंह के तौर पर हुई है।
तलवंडी साबो के लालेआणा रोड स्थित नहरी कोठी के पीछे रहते किसान मंदर सिंह ने अपने खेतों में कई तरह की सब्जियां लगाई हुई थी। इसमें बीते कुछ दिनों से पड़ोसी किसान नच्छतर सिंह के पशु घुस आते और उसकी सब्जियों को नुकसान पहुंचा देते थे।
विज्ञापन


इसके चलते रविवार को जब किसान नच्छतर सिंह का एक पशु किसान मंदर सिंह के खेत में घुस आया तो इसेे लेकर किसान मंदर सिंह और उसके बेटे ने पशु के मालिक के बारे में अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। इसे सुनकर किसान नच्छतर सिंह व उसकी पत्नी करमजीत कौर वहां आकर उनका विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए किसान मंदर सिंह ने साथ के खेत में काम कर रहे अपने अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया। उन्होंने महिला व उसके पति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसमें महिला गंभीर घायल हो गई और अस्पताल में सही समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई।


तलवंडी साबो पुलिस ने नच्छतर सिंह के बयान पर किसान मंदर सिंह, उसके बेटे जगा सिंह, गुरतेज सिंह और उसके पुत्र अमना सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरी ओर मृतक महिला के परिजनों ने सिविल अस्पताल तलवंडी साबो के प्रबंधकों पर आरोप लगाते कहा कि अगर घायल महिला को अस्पताल में सही समय पर उपचार मिल जाता तो शायद वह बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed