फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bathinda, khali, drug, promise

नशे को खत्म करने के लिए करना होगा पक्का इरादा : ग्रेट खली

Sun, 24 May 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 24 May 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
bathinda, khali, drug, promise
अगर देश से नशा खत्म करना है तो लोगों को पक्का इरादा बनाना होगा न कि किसी पर आरोप लगाकर इसे समाप्त किया जा सकता है। यह बात रेस्लर द ग्रेट खली ने रविवार को एक मैरिज पैलेस में युवा परिवार भलाई समिति की ओर से करवाए गए एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को नशे के चुंगल से निकलकर खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। ग्रेट खली ने कहा कि नशे के चलते हरियाणा आगे और पंजाब पिछड़ रहा है।
विज्ञापन


खली ने अफसोस जताते कहा कि खेलों में सबसे आगे रहने वाला पंजाब प्रदेश आज के समय में नशों की दलदल में धंसकर रह गया है। इसके चलते वह अब खेलों में पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खली अक्तूबर माह में देश में पहली बार सीडब्लयई चैंपियनशिप देहरादून में करवाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए विभिन्न राज्यों से उनके पास बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं।


उन्होंने युवाओं को अपील करते कहा कि अगर समय रहते युवा नशे से निकल जाएं तो पंजाब देश का खेलों में नंबर एक राज्य बन सकता है।

हिमाचल प्रदेश के गांव दरियाना के रहने वाले दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने बताया कि रेसलिंग में आने से पहले वह अपने गांव में ही मजदूरी करते थे।

खली का कहना है कि कोई भी काम करो, लेकिन ईमानदारी से। सबसे पहले उन्हें पंजाब पुलिस में बाडी बिल्डिंग के चलते बतौर इंस्पेक्टर भर्ती किया गया। वहां पर वह जालंधर के पीएपी में ड्यूटी करते रहे। खली ने बताया कि वह पहली बार साल 2000 में जापान गए और फिर अमेरिका में रेसलिंग की ट्रेनिंग लेने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed