{"_id":"45aed76fa2641d7ca1aae4d4093a56f7","slug":"batala-meter-hit-employee-death-old-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर लगाने गए मुलाजिमों ने बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर लगाने गए मुलाजिमों ने बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Sat, 23 May 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मूड़ में बिजली मीटर घर से बाहर लगा रहे कर्मचारियों की एक बुजुर्ग के साथ कहासुनी हो गई। गुस्साए कर्मियों ने बुजुर्ग को धक्का दे दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे गुरजंट सिंह के बयान पर पांच कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे गुरजंट सिंह वासी मूड़ ने बताया कि अरोड़ा मैनेजिंग डायरेक्टर कंपनी के मुलाजिम बिजली के मीटर घरों से बाहर निकालकर बॉक्स में लगाने का काम करते हैं। उनके पिता कश्मीर सिंह (60) ने इन मुलाजिमों को घर से थोड़ा आगे मीटर लगाने को कहा।
इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। मुलाजिमों ने उनके पिता के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान वह जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने गुरजंट सिंह के बयान पर अरोड़ा मैनेजिंग डायरेक्टर कंपनी के वर्कर बिंदर सिंह, गोलू,रणजीत सिंह, बचन सिंह और अजीत पाल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।