{"_id":"68d03c77415488920102b1a4","slug":"bangladeshi-arrested-for-infiltrating-into-pakistan-amritsar-news-c-59-1-asr1001-114282-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पाकिस्तान में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पाकिस्तान में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार
Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सेक्टर अटारी में सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भारत के रास्ते पाकिस्तान में घुसपैठ कर रहा था। सीमा सुरक्षा बल 100 बटालियन के अधिकारी कपासे सुनील की ओर से पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार उनके जवान सेक्टर अटारी में तैनात है।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलमोरा एक व्यक्ति को बॉर्डर के नजदीक संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया। जब व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी पहचान बादशाह उम्र 26 साल निवासी गांव कुलनाज जिला सेलहट बांग्लादेश के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी से दो मोबाइल फोन, 22250 रुपये भारतीय करेंसी, एक स्मार्ट वॉच बरामद हुई। आरोपी बिना पासपोर्ट बिना वीजा के भारत में दाखिल हुआ है। उसे थाना घरिंडा के हवाले किया गया है। पुलिस द्वारा पासपोर्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।