फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Ban on making video reels and taking photographs in Harimandir Sahib premises

Amritsar News: हरिमंदिर साहिब परिसर में वीडियो रील बनाने व फोटो खींचने पर पाबंदी

Fri, 14 Jun 2024 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 14 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ban on making video reels and taking photographs in Harimandir Sahib premises
स्कूलों के छात्र कर रहे तख्तियां उठाकर श्रद्धालुओं को जागृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर के अंदर किसी भी तरह का वीडियो, रील या किसी विशेष तरह के फोटो खींचने पर पाबंदी लगाई हुई है। इसके लिए जागृत करने के लिए एसजीपीसी के अधीन आते स्कूलों के छात्रों की ओर से श्रद्धालुओं को जागृत किया जा रहा है। इस पाबंदी को लेकर परिसर के अंदर परिक्रमा में पहले ही सूचना बोर्ड भी लगाए हुए हैं।
रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश व विदेशों में आते हैं इनमें बहुत से नए श्रद्धालु भी होते हैं जिनको इस बात का पता नहीं होता कि परिसर के अंदर रील बनाने या फोटो खींचने पर पाबंदी है। आजकल स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। एसजीपीसी के साथ संबंधित स्कूलों के छात्र इन गर्मी की छुट्टियों में हाथों में तख्तियां लेकर श्रद्धालुओं को इस प्रति जागृत करने की सेवा निभा रहे हैं, फिर भी कुछ लोग वीडियो रील बनाते रहते हैं। इसे सख्ती से रोकने का अब एसजीपीसी ने फैसला लिया है।
विज्ञापन


शिरोमणि कमेटी के सदस्य व लीगल एडवाइजर एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है, क्योंकि इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों द्वारा पवित्र स्थान को पिकनिक स्पॉट या सेल्फी पॉइंट के रूप में उपयोग किया जाता है। कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे रील देखने को मिलते हैं जो सही नहीं होते।लोगों को यहां की मर्यादा और नियमों की जानकारी नहीं है, इसलिए लोगों को इस संबंधी जागृत भी किया जाता है। श्री हरिमंदिर साहिब के परिसर में प्रतिबंध के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तख्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed