फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Attack refusal to break the wall in Tarn Taran

तरनतारन में दीवार तोड़ने से मना करने पर किया हमला

Sun, 23 May 2021 10:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Attack refusal to break the wall in Tarn Taran
तरनतारन। गांव जवंदपुर में दीवार तोड़ने से मना करने पर पड़ोसियों ने परिवार पर हमला कर दिया। इसमें सुरिदर कौर और उसकी बुजुर्ग सास प्यार कौर घायल हो गई। शेर सिंह ने बताया कि उनके घर के साथ जोगिदर सिंह का घर भी है। उन्होंने अपने घर का गेट लगाते समय शेर सिंह की दीवार तोड़ दी। उनकी पत्नी सुरिदर कौर ने जब दीवार तोड़ने का विरोध किया तो आरोपी जोगिदर अपने परिवार के सदस्यों समेत अपशब्द कहने लगा। आरोपियों ने उसकी पत्नी और बुजुर्ग मां प्यार कौर (80) से मारपीट भी की। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर थाना वैरोंवाल के एएसआई अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित के बयान के आधार पर जोगिदर सिंह, उसके लड़के स्वर्ण सिंह, गुरबीर सिंह, हरमनदीप सिंह, बलविदर सिंह और रणजीत कौर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed