फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   attack on school teacher in Batala

पूर्व छात्र ने अध्यापिका के सिर में मारा दातर, गंभीर

Mon, 12 Apr 2021 10:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
attack on school teacher in Batala
बटाला में गंभीर घायल अध्यापिका संतोष कुमारी। - फोटो : GURDASPUR
गांव पंजगराइयां में सरकारी स्कूल के पूर्व छात्र ने गणित की अध्यापिका के सिपर दातर से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिक्षिका को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। हमलावर 6 साल पहले इसी स्कूल में पढ़ता था। उस समय उक्त अध्यापिका स्कूल में नियुक्त नहीं थी। हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन

स्कूल मुखी मनप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार को शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत वह गांव में घर-घर पहुंचकर बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने की कैंपेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान गणित की अध्यापिका संतोष कुमारी (52) निवासी बटाला अन्य अध्यापिका रंजीत कौर के साथ लोगों को जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक जो स्कूल का पूर्व छात्रा था दातर लेकर पहुंचा और संतोष कुमारी के सिर पर हमला कर दिया। यह देखकर संतोष की साथी अध्यापिका वहां से भाग गई। लहूलुहान अवस्था में महिला अध्यापिका को बटाला पहुंचा गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम पीड़िता अध्यापिका के बयान लेने के लिए अमृतसर रवाना कर दी गई है। घटना के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। आरोपी युवक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed