फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Arms drug smuggling network linked to Pakistan busted five accused arrested

Amritsar: पाकिस्तान से जुड़े हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 01:58 PM IST
सार

पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े गिरोह के पांच सदस्यों को काबू किया है और उनके कब्जे से 12 पिस्तौल (.30 बोर) और 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
 

विज्ञापन
Arms drug smuggling network linked to Pakistan busted five accused arrested
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार सक्रिय हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े गिरोह के पांच सदस्यों को काबू किया है और उनके कब्जे से 12 पिस्तौल (.30 बोर) और 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह सीधे पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए उनसे बातचीत करते थे और भारत में भेजे गए हथियार और नशे की खेप को आगे सप्लाई करने का काम करते थे। यह खेप पंजाब में सक्रिय विभिन्न गैंगों के बीच प्रतिद्वंद्विता को हवा देने और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने के इरादे से भेजी गई थी।
विज्ञापन


थाना गेट हकीमा, अमृतसर में शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क के पीछे और आगे की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने दोहराया कि संगठित अपराध, हथियारों और नशे के नेटवर्क को खत्म करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस का कहना है कि वह पंजाब को सुरक्षित, अपराध मुक्त और नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प पर पूरी तरह डटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed