{"_id":"6324197281c0534d8419497a","slug":"anti-gangster-staff-of-amritsar-commissionerate-arrested-gangster-mani-raiya-in-sidhu-moosewala-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: गैंगस्टर मणि रइया और मंदीप तूफान अमृतसर से गिरफ्तार, एंटी गैंगस्टर स्टाफ को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: गैंगस्टर मणि रइया और मंदीप तूफान अमृतसर से गिरफ्तार, एंटी गैंगस्टर स्टाफ को मिली सफलता
Fri, 16 Sep 2022 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:27 PM IST
सार
मणि रइया मूल रूप से अमृतसर-जालंधर के बीच पड़ते ब्यास इलाके के गांव रइया का रहने वाला है। जिसके खिलाफ नशा तस्करी, हत्या समेत एक दर्ज मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अमृतसर से गिरफ्तार गैंगस्टर।
- फोटो : twitter @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और मोहाली में इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले के मामले में गैंगस्टर मणि रइया और मनदीप तूफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर रइया को राजासांसी हलके के गांव कुक्कड़ांवाला और तूफान को तरनतारन के थाना वैरोवाल के गांव खख से गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों आरोपी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शार्प शूटर हैं। मणि रइया से पिस्तौल बरामद होने की सूचना है, जबकि गैंगस्टर तूफान ने हथियार बरामद किए जाने की अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं।
गैंगस्टरों के खिलाफ पहली कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के एंटी गैंगस्टर स्टाफ ने राजासांसी इलाके के गांव कुक्कड़ांवाला में की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर मणि रइया कुक्कड़ांवाला गांव में अपने किसी साथी से मिलने आया है। इसके तुरंत बाद ही आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में एंटी गैंगस्टर स्टाफ की टीम और बड़ी संख्या में कमांडो वहां पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया।
पुलिस कर्मचारी सादा कपड़ों में कुक्कड़ांवाला गांव और इसके आस-पास के इलाके में फैल गए। कमिश्नरेट के एंटी गैंगस्टर स्टाफ ने पूरे इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर मणि रइया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद कर लिया। मणि रइया ब्यास के इलाके के गांव रइया का रहने वाला है और अगस्त 2021 की देर शाम उसने अपने साथियों के साथ मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में गोलियां चला कर राणा कंधोवालिया की हत्या कर दी थी। गैंगस्टर मणि रइया के खिलाफ करीब एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2016 में तत्कालीन आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उसे गैंगस्टर बागा खान के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में तरनतारन जिला के थाना वल्टोहा के गांव खख में उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने गैंगस्टर मनदीप तूफान को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन गाड़ियों और बड़ी बस में आए पुलिस बल और कमांडों खख गांव में स्थित स्कूल के पीछे एक घर के बाहर पहुंचे। खख गांव के गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह रेड सुबह करीब छह बजे की। यह घर गांव से बाहर था, तो उन्होंने अपने घरों की छतों से ही देखा कि पुलिस यहां बड़ी कार्रवाई करने वाली हैं। वहीं गांव निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उनका डेयरी का काम है और मुख्य सड़क पर ही उनकी डेयरी है। सुबह करीब छह बजे वह अपनी डेयरी पर काम कर रहे थे कि अचानक ही पुलिस की दर्जन भर गाड़ियां और एक बस उनकी दुकान के पास आकर रुक गई। पुलिस कर्मचारियों और बस में सवार कमांडों ने गांव से बाहर स्थित स्कूल की दीवार के पार एक घर को चारों तरफ से घेर लिया और तूफान को गिरफ्तार कर लिया।